वैवाहिक कार्यक्रम के दूषित भोजन से 3 लोगों की मौत

By - भीलवाड़ा हलचल |28 May 2024 2:22 PM IST
उदयपुर। झाडोल के कोटड़ा में वैवाहिक कार्यक्रम के दूषित भोजन से 3 लोगों की मौत हुई। कोटड़ा सीएचसी में दो दर्जन लोगों को भर्ती करवाया गया।भोजन करते ही लोगों की तबीयत बिगड़ गई। 22 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती करवाए गए। कोटड़ा हॉस्पिटल में मरीजों की कतार लग गई। कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी हॉस्पिटल पहुंचे। गंभीर मरीजों को गुजरात रैफर किया।
Next Story
