, तीन टीचर सस्पेंड:स्कूल लेक्चरर-कोच भर्ती में 3 परीक्षाओं की तारीख बदली

, तीन टीचर सस्पेंड:स्कूल लेक्चरर-कोच भर्ती में 3 परीक्षाओं की तारीख बदली
X

झुंझुनूं में स्कूल लेक्चरर-कोच भर्ती परीक्षा में लापरवाही सामने आई है। कलेक्टर रामावतार मीणा के निर्देश पर स्कूल लेक्चरर समेत तीन टीचर्स को सस्पेंड कर दिया। इधर, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने तीन विषयों की परीक्षाएं स्थगित कर दी।

जानकारी के मुताबिक झुंझुनूं के सीतसर के टैगोर स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर तय समय से 30- 35 मिनट पहले ही परीक्षा रुकवा दी गई थी। सिंगनोर निवासी अभ्यर्थी विजेंद्र खेदड़ ने बताया कि सुबह की पारी का पेपर 10 बजे से शुरू होना था, लेकिन 11 बजे ही छात्रों से OMR शीट भरने को कहा गया। उनसे कहा गया कि समय पूरा हो गया है, जबकि परीक्षा खत्म होने में 30 से 35 मिनट बाकी थे।

छात्रों ने जब आपत्ति जताई तो ड्यूटी पर तैनात टीचर्स ने कहा-ऊपर से आदेश आया है। मामले की जानकारी कलेक्टर रामावतार मीणा तक पहुंची तो शिक्षिका अनीता जांगिड़, टीचर दिनेश कुमार और स्कूल लेक्चरर मनीषा को सस्पेंड कर दिया।

UGC-NET परीक्षा से टकराव के कारण परीक्षाएं स्थगित

आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि UGC-NET परीक्षा से टकराव के कारण परीक्षाएं स्थगित की गई है। 23 जून से 4 जुलाई 2025 तक होने वाली परीक्षा की तारीख बदली है।

ग्रुप ए के संस्कृत का दूसरा पेपर 25 जून की जगह 5 जुलाई को होगा। इसी तरह ग्रुप बी का सोशियोलॉजी दूसरा पेपर 29 जून के बजाय 5 जुलाई को होगा। पॉलिटिकल साइंस का दूसरा पेपर भी 26 जून की जगह 6 जुलाई को होगा, जिसके लिए नया ग्रुप ई बनाया गया है।

पूर्व निर्धारित ग्रुप बी के राजनीति विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों का सामान्य ज्ञान का पेपर अब 26 जून के बजाय 6 जुलाई को होगा। हालांकि, समाजशास्त्र विषय और ग्रुप बी के अन्य सभी विषयों के लिए सामान्य ज्ञान का पेपर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत रहेगा। यह परीक्षा 26 जून 2025 को सुबह 10:00 से 11:30 बजे तक होगी।समय से पहले एग्जाम रुकवाया, तीन टीचर सस्पेंड:स्कूल लेक्चरर-कोच भर्ती में 3 परीक्षाओं की तारीख बदली

Next Story