चित्तौड़गढ़: जिला कलक्टर के निर्देश पर स्ट्रीट लाइटों का सघन निरीक्षण, बंद लाइटों को 3 दिन में ठीक करने का अल्टीमेटम


चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू के निर्देशानुसार जिले के समस्त नगरीय क्षेत्रों में आमजन की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्ट्रीट लाइट एवं रोड लाइट व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नगर परिषद चित्तौड़गढ़, निंबाहेड़ा सहित रावतभाटा, बेगूं, बड़ी सादड़ी, कपासन एवं अकोला नगर पालिकाओं में विशेष निरीक्षण और भौतिक सत्यापन किया गया।

जिला कलक्टर के निर्देशन में संबंधित उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों, यूआईटी और नगरीय निकायों के कार्मिकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में ग्राउंड जीरो पर जाकर लाइटों की स्थिति जांची। निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्थानों पर रोड लाइटें सुचारू पाई गईं, जिससे आमजन को रात्रि में आवागमन में सुविधा मिल रही है।

तकनीकी खामियों पर सख्त निर्देश

सत्यापन के दौरान कुछ स्थानों पर विद्युत वायरिंग में खराबी, फ्यूज लाइटें और अन्य तकनीकी कारणों से स्ट्रीट लाइट बंद मिलीं। इस पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित नगर परिषद और नगर पालिकाओं को तत्काल प्रभाव से मरम्मत कार्य शुरू करने के आदेश दिए हैं।

3 दिन में व्यवस्था दुरुस्त करने की चेतावनी

जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि:

सभी बंद पड़ी लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर अधिकतम तीन दिवस के भीतर चालू किया जाए।

रात्रिकालीन आवागमन को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए कोई कोताही न बरती जाए।

भविष्य में तकनीकी खराबी की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग और मेंटेनेंस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए।

प्रशासन की इस सक्रियता से उम्मीद है कि जिले के नगरीय क्षेत्रों में अंधेरे की समस्या का जल्द समाधान होगा और आमजन को सुरक्षित वातावरण मिलेगा।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story