पुलिस पर फायरिंग, 4 गिरफ्तार

बारां सीसवाली थाना क्षेत्र में पुलिस पर फायरिंग का मामला सामने आया है। जिले के महुआ गांव के एक परिवार की ओर से दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आरोपी को रविवार देर रात पकड़ने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी परिवार के सदस्यों ने पुलिस पर लाठियां से हमला कर घायल कर दिया। जिसमें कार भी क्षतिग्रस्त हो गई और पुलिस को वापस लौटना पड़ा। ऐसे में पुलिस अतिरिक्त जाप्ते के साथ आज सुबह फिर आरोपियों को पकड़ने पहुंची। तभी परिवार के लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में पुलिसकर्मी पोखाराम पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि सूचना के तत्काल बाद अतिरिक्त जाप्ता भेजा गया है। पुलिस पर फायरिंग के बाद खेतों में भाग रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद मांगरोल व अंता थाने की पुलिस भी गांव में मौजूद है।

गोलीबारी की घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। इधर, फायरिंग में घायल जवान को उपचार के लिए कोटा रेफर किया गया है।

Next Story