कांग्रेस की बड़ी घोषणा: 4 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त, राजसमंद पर अब भी सस्पेंस बरकरार

भीलवाड़ा। कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश के सांगठनिक जिलों में नियुक्तियों की प्रक्रिया को लगभग पूरा कर लिया है। पार्टी ने बचे हुए 5 में से 4 जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। राहुल गांधी के 'रायशुमारी फॉर्मूले' पर आधारित इन नियुक्तियों में अनुभवी और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश की गई है।
प्रमुख नियुक्तियां:
जयपुर शहर: सुनील शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। गौरतलब है कि शर्मा पिछले लोकसभा चुनाव में जयपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी थे, हालांकि बाद में उन्होंने अपना टिकट वापस कर दिया था।
प्रतापगढ़: दिग्विजय सिंह पुरावत।
झालावाड़: वीरेंद्र सिंह गुर्जर।
बारां: हंसराज मीणा।
राजसमंद पर सस्पेंस बरकरार
कांग्रेस के सांगठनिक ढांचे के अनुसार कुल 50 जिले हैं, जिनमें से अब तक 49 जिलों में जिलाध्यक्षों की तैनाती हो चुकी है। राजसमंद एकमात्र ऐसा जिला बचा है जहाँ फिलहाल घोषणा होना बाकी है। इससे पहले नवंबर माह में पार्टी ने एक साथ 45 जिलाध्यक्षों की सूची जारी की थी।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन नियुक्तियों में स्थानीय कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता दी गई है ताकि आगामी राजनैतिक चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया जा सके।
