नेशनल हाईवे 48 पर निजी बस पलटी, 57 यात्री घायल

राजस्थान के कोटपूतली -बहरोड़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। National Highway 48 पर दिल्ली से Khatu Shyam Ji Temple जा रही एक निजी बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 57 लोग घायल हो गए।
दुर्घटना प्रागपुरा थाना क्षेत्र में चूना फैक्ट्री के पास शाम करीब 5 बजे हुई। जानकारी के अनुसार बस Badarpur से खाटूश्यामजी के लिए रवाना हुई थी।
पावटा एसडीएम Sadhana Sharma ने बताया कि बस का आगे ड्राइवर साइड का टायर अचानक फट गया। टायर फटते ही बस बेकाबू हो गई और पलट गई। इसके बाद बस करीब 50 फीट तक घिसटती हुई डिवाइडर पार कर दूसरी ओर जा गिरी।हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बाकी का इलाज जारी है।
भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - [email protected]
व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा
