प्रतापगढ़: पुलिस का 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' सफल,: किराना दुकान की आड़ में चल रही ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ी, 5 करोड़ की एमडी बरामद

किराना दुकान की आड़ में चल रही ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ी, 5 करोड़ की एमडी बरामद
X

प्रतापगढ़ (हलचल)। प्रतापगढ़ शहर में पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किराना दुकान और अनाज गोदाम की आड़ में चल रही एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से करीब पांच करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ और उसे बनाने का कच्चा माल बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वाटरवर्क्स रोड स्थित नाकोड़ा किराना के पीछे संदिग्ध गतिविधियां चलने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने गोदाम के अंदर बने एक गुप्त कमरे में दबिश दी। तलाशी के दौरान मौके से 106 ग्राम शुद्ध एमडी और एमडी तैयार करने में प्रयुक्त होने वाला 114.750 किलोग्राम तरल केमिकल बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब पांच करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने मौके से ड्रग्स बनाने में काम आने वाले उपकरण जैसे इलेक्ट्रॉनिक व इंडेक्स हीटर, ब्लोअर मशीन, कांच के प्रयोगशाला फ्लास्क, बड़े जार, इलेक्ट्रॉनिक कांटे और विशेष मिक्सिंग मशीनें भी जब्त की हैं। साथ ही सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होने वाले रबर ग्लव्स और बाल्टियां भी बरामद की गई हैं। पुलिस अब इस मामले के मुख्य सरगना और सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।

ताजा न्यूज़ के लिए बने रहें 'भीलवाड़ा हलचल' न्यूज़ पोर्टल के साथ। अपने क्षेत्र की खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क कार्यालय: भीलवाडा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाडा फोन: 7737741455

Next Story