अवैध पिस्तौल और 5.43 लाख रुपए बरामद, तस्कर गिरफ्तार

अवैध पिस्तौल और 5.43 लाख रुपए बरामद, तस्कर  गिरफ्तार
X

उदयपुर हिरण मगरी थाना पुलिस ने बुधवार को तस्कर को गिरफ्तार कर के पास से अवैध पिस्तौल और 5.43 लाख रुपए बरामद किए गए। थाना पुलिस ने जिला विशेष टीम (डीएसटी) के सहयोग से यह कार्रवाई की।


आरोपी के खिलाफ पहले से तीन और मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि आरोपी भजनलाल (21) पुत्र भागीरथ विश्नोई निवासी करड़ा (जालौर) को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी पुलिस थाना करड़ा टीम पर जानलेवा हमला और कैम्पर लूट के मामले में वांछित था। इधर-उधर छिपकर फरारी काट रहा था। आरोपी 5.43 लाख रुपए से 2 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा खरीदने की तैयारी में था। एक अवैध देसी पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस भी बरामद किए है। साथ ही चोरी की क्रेटा कार भी जब्त की है।

Next Story