शादी के 6 दिन बाद ही ससुराल वालों को बेहोश कर नकदी और गहने ले उड़ी लुटेरी दुल्हन पकड़ी गई

शादी के 6 दिन बाद ही ससुराल वालों को बेहोश कर नकदी और गहने ले उड़ी लुटेरी दुल्हन पकड़ी गई
X

भरतपुर – जिले की लखनपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुटैना थाना मिरहची जिला एटा यूपी निवासी विलमेश उर्फ रजनी(23) को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुल्हन शादी के 6 दिन बाद दूल्हे सहित ससुरालवालों को बेहोश करके सोने-चांदी के जेवरात और 1 लाख 50 हजार रुपए की नगदी लेकर आधी रात को ससुराल से फरार हो गई थी। वहीं पुलिस ने आरोपी दुल्हन को भरतपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है की आरोपी दुल्हन से गहने और रुपयों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

लखनपुर थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि परसवारा निवासी नैमसिंह पुत्र बीरीसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके छोटे भाई सोहनसिह की शादी 16 जून 2024 को कासगंज यूपी निवासी रजनी के साथ हुई थी। शादी के 6 दिन बाद यानी 23 जून की रात को दुल्हन रजनी ने खाने मे बेहोशी की दवा मिला दी। खाना खाकर घर वाले बेहोश हो गए। सुबह जब घरवालों को होश आया, तो दुल्हन घर से गायब मिली। वहीं घरवालों में हड़कंप मच गया।

पीड़ित ने बताया कि घर के कमरे में जाकर देखा, तो अलमारी खाली पड़ी थी। दुल्हन सोने की 1 अंगूठी, 2 जोडी चांदी की पायल, 2 चांदी की अंगूठी और आलमारी में रखे लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये लेकर रफूचक्कर हो गयी। पीड़ित पक्ष की ओर से दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि घरवालों ने दुल्हन के भाई नवीन से बात की, तो नवीन ने कहा कि खाते में 70 हजार रूपये डाल दो, में इसको लेकर आपके घर आ रहा हूं। पीड़ित ने 70 हजार रूपये उसके खाते में डाल दिये, पैसे जमा होते ही दुल्हन के भाई नवीन ने अपना फोन बन्द कर लिया था। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी दुल्हन को गिरफ्तार किया।

Next Story