अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, बड़ी मात्रा में शराब और उपकरण जप्त आरोपी फरार

नसीराबाद। आबकारी विभाग ने श्रीनगर थाना क्षेत्र के मोडी गांव के घने जंगलों में मकान में चल रही अवैध अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री मकान में बनाई गई फैक्ट्री में विभिन्न ब्रांड की नकली शराब तैयार की जा रही थी।
दबिश के दौरान फैक्ट्री संचालक और अवैध कारोबार का मास्टरमाइंड गुजराती लाल पुत्र रामलाल जाट मौके से फरार हो गया, लेकिन यहां से भारी मात्रा में अवैध सामग्री व बोलेरो बरामद की गई। आबकारी विभाग ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
बोलेरो सहित भारी मात्रा में सामान बरामद
कार्रवाई के दौरान टीम ने एक मकान से चार बैरल में करीब 800 लीटर स्प्रिट, पांच बैरल में 1000 लीटर मिलाई हुई शराब, 19 कार्टून में 228 बोतल रॉयल स्टैग, 13 कार्टून में 624 ऑफिसर चॉइस प्लास्टिक पव्वे, फ्लेवर सुगंधित 9 लीटर तरल, काउंटी क्लब, ऑफिसर चॉइस, वोडका व रॉयल स्टैग ब्रांड के हजारों ढक्कन, 50 हजार से अधिक खाली कार्टून, 22 हजार खाली पव्वे, सैकड़ों लेबल व होलोग्राम बंडल और एक बोलेरो वाहन जब्त किया।
मौके से मुख्य आरोपी गुजराती लाल फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस व आबकारी विभाग की टीमें जुटी हुई हैं। अवैध शराब निर्माण, भंडारण और वितरण के इस नेटवर्क को लेकर और भी खुलासे होने की संभावना है। आबकारी निरीक्षक नीलम चौधरी ने बताया कि अवैध शराब पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए आगामी समय में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई को आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशन और आबकारी जॉन अजमेर के अतिरिक्त आयुक्त राधेश्याम डेलू व उपायुक्त विजय जोशी के नेतृत्व में चल रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत अंजाम दिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर जिला आबकारी अधिकारी विकास शर्मा, सहायक आबकारी अधिकारी लखन व्यास, निरीक्षक नीलम चौधरी व प्रहराधिकारी श्रीचंद की टीम ने इस गुप्त फैक्ट्री पर दबिश दी।
...........
पढें ये खबर भी...
एक ही रात में 3 मंदिरों में चोरी:लाखों के जेवरात, नकदी व सामान चुराया; सीसीटीवी में कैद 3 संदिग्ध, पुलिस तलाश में जुटी
अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के ग्राम तिलाना में रात को अज्ञात चोरों ने 3 मंदिरों को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपए के जेवरात, नगदी और अन्य सामान चुरा लिया। यहां लगे सीसीटीवी में संदिग्ध कैद भी हुए है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक
खबरें और भी हैं...
