बॉर्डर पर बारूद: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक से दहला अफगानिस्तान, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दिल्ली। अफगानिस्तान

बॉर्डर पर बारूद: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक से दहला अफगानिस्तान, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी    दिल्ली। अफगानिस्तान
X

दिल्ली। अफगानिस्तान का नंगरहार इलाका एक बार फिर जंग के मैदान में तब्दील हो गया है। पाकिस्तानी हवाई हमलों के बाद नंगरहार के बड़े हिस्से में आग की लपटें और धुएं का गुबार देखा गया। तालिबान हुकूमत ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताया है और सही वक्त पर 'कड़ा जवाब' देने का ऐलान किया है।

​टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, नंगरहार में एक रिहायशी मकान पर हुए हमले के बाद एक ही परिवार के 23 लोग मलबे में दब गए। तालिबान का आरोप है कि पाकिस्तान जानबूझकर आम नागरिकों को निशाना बना रहा है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इन हमलों का परिणाम गंभीर होगा।

​विवाद की जड़: TTP और डूरंड लाइन

पाकिस्तान का दावा है कि प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकी अफगान सरजमीं का इस्तेमाल कर पाकिस्तान में हमले कर रहे हैं। हाल ही में खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू में एक आत्मघाती हमले में लेफ्टिनेंट कर्नल समेत दो सैनिक शहीद हो गए थे, जिसके कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान ने यह एयरस्ट्राइक की। इससे पहले बाजौर और इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में हुए धमाकों ने भी पाकिस्तान को झकझोर दिया था, जिसमें भारी जनहानि हुई थी।

​अक्टूबर से गहराया तनाव

दोनों देशों के बीच पिछले साल अक्टूबर से ही हालात नाजुक बने हुए हैं। 9 अक्टूबर को काबुल में हुए हमलों के बाद कतर की मध्यस्थता से युद्धविराम की कोशिशें हुई थीं, लेकिन तुर्किये में हुई वार्ता बेनतीजा रही। डूरंड लाइन के विवाद और एक-दूसरे पर आतंकियों को पनाह देने के आरोपों ने रिश्तों में कड़वाहट और बढ़ा दी है। पाकिस्तान का दावा है कि ताजा कार्रवाई में उसने 70 से 80 लड़ाकों को ढेर किया है, जबकि अफगानिस्तान इसे निर्दोष नागरिकों की हत्या बता रहा है।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Next Story