हादसा: बाहुबली पहाड़ी पर भीषण आग, रतलाम के पर्यटक की मौत; दम घुटने से तोड़ा दम

हादसा: बाहुबली पहाड़ी पर भीषण आग, रतलाम के पर्यटक की मौत; दम घुटने से तोड़ा दम
X


उदयपुर। झीलों की नगरी के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बाहुबली पहाड़ी क्षेत्र में सोमवार देर शाम भीषण आग लगने से एक पर्यटक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और प्रशासन तुरंत हरकत में आया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बाहुबली पहाड़ी के वन क्षेत्र में सोमवार शाम अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान वहां घूमने आए मध्य प्रदेश के रतलाम निवासी माखनसिंह आग की लपटों और धुएं के घेरे में फंस गए। चारों ओर धुआं होने के कारण वे सुरक्षित बाहर नहीं निकल पाए और बेहोश होकर वहीं गिर पड़े।

रेस्क्यू के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की आपदा राहत टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद माखनसिंह को बेसुध हालत में रेस्क्यू कर बाहर निकाला। उन्हें तत्काल एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, माखनसिंह की मौत का प्रारंभिक कारण आग के धुएं से दम घुटना (दम घुटने से बेहोशी) बताया जा रहा है। अम्बामाता थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि पहाड़ी पर आग लगने के क्या कारण थे।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story