महिला मोर्चा ने मनाई पूर्व संध्या, दिया स्वच्छता का संदेश

महिला मोर्चा ने मनाई पूर्व संध्या, दिया स्वच्छता का संदेश
X


चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा आकर्षक रंगोली सजाकर दीपदान किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भाग लेते हुए साफ-सफाई कर स्वच्छता का सकारात्मक संदेश दिया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी, जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, गोवर्धन जाट, गौरव त्यागी, अनिल सुखवाल, भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी, अनिल इनाणी, मनोज पारीक, सह संयोजक प्रिंस शर्मा, नंद किशोर लौहार, जिला प्रवक्ता संजू लड्डा, दीपक शर्मा, आशिष शर्मा, आशिष सिकलीगर, घनश्याम लोट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सिंपल वैष्णव, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष इंदिरा सुखवाल, मंजू पितलिया, पिंकी सोमानी, रेणु मिश्रा, ममता चौहान, रमा शर्मा, राजकुमारी सिंहला, सीमा जागेटिया, शेखर शर्मा, रवि विराणी, राजन माली, चुन्नी लाल माली, लाल सिंह डुडी और धीरज सुखवाल सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story