सफर के बीच बिछड़ा साथ: चलती ट्रेन के टॉयलेट में मिला ADJ की पत्नी का शव, सदमे में परिवार

सफर के बीच बिछड़ा साथ: चलती ट्रेन के टॉयलेट में मिला ADJ की पत्नी का शव, सदमे में परिवार
X

चित्तौड़गढ़। कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक रूह कंपा देने वाला वाकया सामने आया है। चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में तैनात एडीजे (अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश) राजकुमार चौहान की पत्नी उषा चौहान का शव ट्रेन के टॉयलेट में संदिग्ध अवस्था में मिला। नियति का क्रूर मजाक देखिए कि पति निंबाहेड़ा स्टेशन पर उतरकर पत्नी का इंतजार करते रहे, जबकि पत्नी का शव ट्रेन के बंद टॉयलेट में पड़ा था।

अलग-अलग कोच बने काल का कारण?

जानकारी के अनुसार, एडीजे राजकुमार चौहान और उनकी पत्नी उषा चौहान 4 मार्च को जोधपुर से निंबाहेड़ा के लिए रवाना हुए थे। दोनों का रिजर्वेशन एक ही ट्रेन में था, लेकिन कोच अलग-अलग थे। बुधवार सुबह जब ट्रेन निंबाहेड़ा स्टेशन पहुंची, तो एडीजे चौहान अपने कोच से नीचे उतर गए, लेकिन काफी देर इंतजार के बाद भी उनकी पत्नी प्लेटफॉर्म पर नजर नहीं आईं।

लोकेशन ने खोला राज, जावरा में रुकवाई गई ट्रेन

पत्नी के न मिलने पर एडीजे ने तुरंत जीआरपी को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन उषा कहीं नजर नहीं आईं। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस की, तो पता चला कि मोबाइल अभी भी चलती ट्रेन में ही है। आनन-फानन में रतलाम जिले के जावरा स्टेशन पर ट्रेन को रुकवाया गया। पुलिस ने जब कोच के टॉयलेट का दरवाजा अंदर से बंद पाया, तो शक गहरा गया।





दर्दनाक मंजर:

दरवाजा तोड़कर निकाला शव: टॉयलेट का दरवाजा अंदर से लॉक था, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तोड़ा। अंदर उषा चौहान अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं।

अस्पताल में घोषित किया मृत: उन्हें तत्काल जावरा के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका: प्रारंभिक चिकित्सा जांच में मौत का कारण 'साइलेंट हार्ट अटैक' बताया जा रहा है, जिसने सफर के दौरान ही उनकी जान ले ली।

इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा और यात्रियों की सुध लेने वाली व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर एक महिला घंटों तक टॉयलेट में पड़ी रही और किसी को भनक तक नहीं लगी।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story