चित्तौड़गढ़: ANTF की बड़ी कार्रवाई, 12 लाख की अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़: ANTF की बड़ी कार्रवाई, 12 लाख की अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
X


चित्तौड़गढ़। जिले में एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की टीम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कड़ा प्रहार करते हुए 2 किलो 350 ग्राम अवैध अफीम बरामद करने में सफलता हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत करीब 12 लाख रुपए आंकी जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

नाकाबंदी देख भागने लगा तस्कर, पत्थरों पर गिरकर हुआ घायल

जानकारी के अनुसार, ANTF टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चन्देरिया थाना क्षेत्र के बडोदिया मंदिर के पास एक युवक अफीम की सप्लाई लेकर आने वाला है। सूचना पर टीम ने तत्काल घेराबंदी कर नाकाबंदी शुरू की। इसी दौरान बाइक पर आ रहा एक संदिग्ध युवक पुलिस को देख घबरा गया और बाइक छोड़कर भागने लगा। भागते समय एक खाली प्लॉट में लगे तारों में पैर फंसने के कारण वह पत्थरों पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर और पैर में चोट आई। टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया।

लालच ने बनाया अपराधी, पहले भी दर्ज हैं मुकदमे

पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक (25) पुत्र प्रभुलाल जाट, निवासी रोलाहेड़ा (चन्देरिया) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह बडोदिया निवासी गोविंद सिंह के कहने पर अफीम सप्लाई करने आया था। उसे प्रति किलो 5 हजार रुपए का लालच दिया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी दीपक के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस अब मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.


Next Story