चोरी की रिपोर्ट लिखाने गई BJP महिला नेता से थाने में बदसलूकी, कांस्टेबल बोला- 'बाहर निकल जा, नहीं तो इलाज कर दूंगा'

चोरी की रिपोर्ट लिखाने गई BJP महिला नेता से थाने में बदसलूकी, कांस्टेबल बोला- बाहर निकल जा, नहीं तो इलाज कर दूंगा
X


अजमेर। जिले के भिनाय थाने में खाकी की गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर में हुई लाखों की चोरी की शिकायत लेकर पहुंची भाजपा पंचायत समिति सदस्य और उनके देवर के साथ थाने में तैनात कांस्टेबल हेमसिंह ने सरेआम बदसलूकी की। आरोप है कि कांस्टेबल ने उन्हें धक्का देकर बाहर निकालते हुए धमकी दी- "बाहर निकल जा, नहीं तो इलाज कर दूंगा।" इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़िता की लिखित शिकायत के बाद एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।

महिला नेता ने रिपोर्ट में बताया कि 23 मार्च को जब वह रिश्तेदार के घर से लौटी तो मकान का ताला टूटा था। अलमारी से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, कार की आरसी, प्रॉपर्टी के कागज और 7 हजार नकद चोरी हो गए थे। पीड़िता का आरोप है कि यह वारदात उसके दिवंगत पति की पहली पत्नी के बेटे ने अंजाम दी है, जिसने घर में मौजूद नाबालिग बेटे को चाकू की नोक पर डराकर चोरी की। पुलिस द्वारा समय पर मामला दर्ज न करने और दुर्व्यवहार से पीड़ित परिवार में दहशत और भारी रोष है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story