सरसों-चना की MSP पर खरीद का ऐलान: 15 मार्च से रजिस्ट्रेशन, दो चरणों में होगी सरकारी खरीद

सरसों-चना की MSP पर खरीद का ऐलान: 15 मार्च से रजिस्ट्रेशन, दो चरणों में होगी सरकारी खरीद
X


जयपुर/भीलवाड़ा। राजस्थान के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य में रबी सीजन-2026 के तहत सरसों एवं चना की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने सोमवार को बताया कि केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद राजफेड (RAJFED) द्वारा खरीद की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी।

दो चरणों में होगी खरीद प्रक्रिया

सरकार ने प्रदेश को क्षेत्रीय कार्यालयों के आधार पर दो हिस्सों में बांटा है ताकि किसानों को रजिस्ट्रेशन और फसल बेचने में असुविधा न हो:

प्रथम चरण (कोटा, अजमेर, भरतपुर एवं श्रीगंगानगर):

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: 15 मार्च से शुरू।

फसल की खरीद: 25 मार्च से शुरू।

द्वितीय चरण (जयपुर, जोधपुर, उदयपुर एवं बीकानेर):

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: 20 मार्च से शुरू।

फसल की खरीद: 01 अप्रैल से शुरू।

किसान ऐसे करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

सहकारिता मंत्री ने बताया कि किसानों को अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। किसान ई-मित्र केंद्र या निर्धारित खरीद केंद्रों पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए गिरदावरी, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की आवश्यकता होगी।

भीलवाड़ा के किसानों को मिलेगी राहत

अजमेर क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने के कारण भीलवाड़ा जिले के किसानों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 मार्च से ही शुरू हो जाएगी। जिले में सरसों और चने की बम्पर पैदावार को देखते हुए किसान काफी समय से सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। एमएसपी पर खरीद शुरू होने से किसानों को खुले बाजार में कम कीमतों पर फसल बेचने की मजबूरी से निजात मिलेगी।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story