13 वर्ष की अल्पायु में कपड़ा व्यवसायी का बेटा बनेगा जैन संत

पाली। शहर के मंडिया रोड स्थित तेरापंथ भवन में सोमवार को भक्ति और वैराग्य का अनूठा संगम देखने को मिला। मात्र 13 वर्ष की अल्पायु में सांसारिक सुखों का त्याग कर संयम पथ पर अग्रसर हो रहे मुमुक्षु आगम गुलेच्छा के सम्मान में भव्य 'सांझी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा समाज भक्ति गीतों पर झूम उठा और दीक्षार्थी का जोरदार बहुमान किया गया।
दीक्षार्थी आगम के पिता दिलीप गुलेच्छा ने बताया कि वे मूल रूप से पाली के बीठू गांव के निवासी हैं और वर्तमान में सूरत में टेक्सटाइल का बड़ा व्यवसाय करते हैं। वैभवशाली जीवन के बीच उनके बेटे आगम के मन में वैराग्य का भाव जागा। अब आगामी 23 अप्रैल 2026 को गुजरात के पालिताणा में जैन संत रत्नचंद सुरिश्वर महाराज की निश्रा में आगम दीक्षा ग्रहण कर जैन मुनि बनेंगे।
भक्ति गीतों पर झूमा जैन समाज
पारसमल और मनन गुलेच्छा परिवार की ओर से आयोजित इस बहुमान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। कार्यक्रम के दौरान दीक्षार्थी आगम के साथ समाज के लोगों ने धार्मिक भजनों पर नृत्य किया। इस अवसर पर गौतम कवाड़, धनराज कांटेड़, पदमचंद ललवानी, मांगीलाल मुणोत सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक और महिला मंडल की सदस्याएं मौजूद रहीं।
कैप्शन: भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
