राजस्थान सरकार का दिवाली गिफ्ट: कर्मचारियों और पेंशनरों के DA-DR में 3% बढ़ोतरी, बोनस भी जल्द

कर्मचारियों और पेंशनरों के DA-DR में 3% बढ़ोतरी, बोनस भी जल्द
X



**जयपुर।** केंद्र सरकार की तर्ज पर अब राजस्थान सरकार ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई से राहत देने का फैसला किया है। प्रदेश में महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) **तीन प्रतिशत बढ़ाई जाएगी।** इसके साथ ही राज्य सरकार बोनस देने की भी तैयारी कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, वित्त विभाग ने डीए-डीआर बढ़ोतरी का प्रस्ताव उप मुख्यमंत्री (वित्त) के कार्यालय को भेज दिया है। मंजूरी के बाद इसका लाभ राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा।

### कब से लागू होगा

* केंद्र की तरह राजस्थान में भी यह बढ़ोतरी **1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी** होगी।

* इसके बाद डीए-डीआर बढ़कर **58 प्रतिशत** हो जाएगा।

### भुगतान का तरीका

* जुलाई, अगस्त और सितंबर माह का बढ़ा हुआ डीए कर्मचारियों के **जीपीएफ या समकक्ष खाते** में जमा होगा।

* आगे से वेतन के साथ बढ़ा हुआ डीए दिया जाएगा।

* पेंशनरों को **1 जुलाई से नकद भुगतान** किया जाएगा।

### बोनस की तैयारी

वित्त विभाग बोनस को लेकर भी विचार कर रहा है। संभावना है कि दिवाली से पहले सरकार इसकी घोषणा कर दे।


Next Story