मुख्यमंत्री शर्मा का बड़ा फैसला:: 400 केवी और उससे अधिक ट्रांसमिशन लाइनों पर मिलेगा किसानों को अतिरिक्त मुआवजा

400 केवी और उससे अधिक ट्रांसमिशन लाइनों पर मिलेगा किसानों को अतिरिक्त मुआवजा
X

जयपुर, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में 400 केवी या उससे अधिक क्षमता की नवीन ट्रान्समिशन लाइनों के निर्माण पर पथाधिकार (आरओडब्ल्यू) से प्रभावित भूमि के लिए किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे की संशोधित नीति को स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री के किसानों के प्रति इस संवेदनशील निर्णय से अब 400 केवी एवं उससे अधिक ट्रान्समिशन लाइन के निर्माण में अतिरिक्त मुआवजा दिया जायेगा। श्री शर्मा ने किसानों की बरसों पुरानी मांग को स्वीकार किया है, जिससे भविष्य में किसानों को ट्रान्समिशन लाइनों के पथाधिकार एवं टावर क्षेत्र में उपयोग में आने वाली भूमि का समुचित मुआवजा मिल सकेगा।

Next Story