ऑनलाईन फ्रॉड के 5 आरोपी गिरफ्तार, 4 मोबाईल बरामद

अलवर । जिले की गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के तहत चलाये जा रहे अभियान के तहत ऑनलाईन फ्रॉड करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 मोबाईल जब्त किये हैं। थानाधिकारी धर्मसिंह ने बताया कि गठित टीम द्वारा साईबर ठगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आसूचना तंत्र व तकनीकी साधनों की सहायता से ईलाका थाना में दबिश देकर कार्यवाही करते हुए विभिन्न सोशल मीडिया एप्लीकेशन पर आरोपी द्वारा अन्य मोबाईल धारकों को पेन पेन्सिल कम्पनी में जॉब दिलाने का झांसा देकर ठगी करते हुए 1 आरोपी अकरम खान पुत्र अब्दुल सकूर मेव, निवासी तिलवाड थाना गोविन्दगढ जिला अलवर को गिरफ्तार किया गया, आदि पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। वहीं मालाखेड़ा थाना पुलिस ने साईबर फ्रॉड प्रकरण में 5 हजार के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी हरदयाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में विशाल पुत्र राजू चौधरी, निवासी भजीट पुलिस थाना उधोग नगर जिला अलवर को गिरफ्तार किया है। इधर जिले की नौगांवा थानाधिकारी हितेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न तरीकों से ऑनलाईन साईबर ठगी करने वालों (साईबर अपराध) के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 2 आरोपी सौकिन पुत्र जान मोहम्मद मेव , निवासी कोटा कला थाना नौगांवा एवं मुस्तुफा पुत्र नूरद्दीन मेव, निवासी बरामदा पुलिस थाना नौगावां जिला अलवर को गिरफ्तार किया गया। रामगढ़ थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह द्वारा गठित टीम द्वारा साईबर फ्रॉड के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आसूचना तंत्र व तकनीकी साधनोंं की सहायता से दबिश देकर कार्यवाही करते हुए आरोपी रहीश खां पुत्र आमीना खां, निवासी जाडौली बास पुलिस थाना रामगढ जिला अलवर को गिरफ्तार कर 2 मोबाईल एवं 2 सिम जब्त की हैं।
