दोस्ती का खूनी अंत! खेत में मोटर निकालते समय दोस्त ने दोस्त को मारी गोली

उदयपुर। उदयपुर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र से दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। देबारी गांव में रविवार देर शाम खेत में पानी की मोटर निकालने गए दो घनिष्ट मित्रों में से एक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी दोस्त को हिरासत में ले लिया है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
⏰ रविवार शाम हुई वारदात
जानकारी के अनुसार, मृतक प्रताप सिंह देवड़ा और हमलावर जिगर जोशी काफी समय से गहरे दोस्त थे। रविवार (शाम 6 से 6:30 बजे) को दोनों देबारी गांव स्थित एक खेत में पानी की मोटर निकालने के लिए साथ गए थे। इसी दौरान किसी बात पर हुए विवाद या अन्य कारण से जिगर जोशी ने प्रताप सिंह को अपनी पिस्तौल से गोली मार दी।
🚨 ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस सक्रिय
गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रताप सिंह को मृत पाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। प्रताप नगर थानाधिकारी राजेंद्र सिंह चारण अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।शव मोर्चरी में: पुलिस ने मृतक देवड़ा के शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया।आरोपी डिटेन: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जिगर जोशी को हिरासत में ले लिया है।
🎓 लॉ स्टूडेंट है आरोपी, बिस्किट फैक्ट्री में काम करता था मृतक
थानाधिकारी राजेंद्र सिंह चारण ने बताया कि आरोपी जिगर जोशी लॉ सेकंड ईयर का स्टूडेंट है, जबकि मृतक प्रताप सिंह देवड़ा बिस्किट फैक्ट्री में काम करता था।पुलिस के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी ने अपने दोस्त को गोली क्यों मारी। हत्या के पीछे की वजह पारिवारिक विवाद, लेन-देन या अन्य कोई कारण था, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आरोपी जिगर जोशी से गहन पूछताछ कर रही है।
