टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक घंटे में पाया काबू

टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, एक घंटे में पाया काबू
X

अजमेर, रविवार दोपहर अजमेर के अर्जुनपुरा में ख्रालसा पेट्रोल पम्प के पास अनादि एंटरप्राइस आयल फैक्ट्री के बॉयलर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही मांगलियावास थाना पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने फॉम का उपयोग करते हुए करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में पुराने टायरों से तेल निकालने का काम होता है, और आग स्टॉक टैंक बॉयलर में लगी थी।

पुलिस के अनुसार, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग के कारणों की जांच की जा रही है, और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली, क्योंकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

Next Story