जयपुर में एसीबी का बड़ा धमाका: 3.80 लाख की रिश्वत लेते भू-अभिलेख निरीक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर में एसीबी का बड़ा धमाका: 3.80 लाख की रिश्वत लेते भू-अभिलेख निरीक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार
X


जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को राजधानी जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा प्रहार किया है। एसीबी की टीम ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) अनिल कुमार को 3.80 लाख रुपए की भारी-भरकम रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

डीजी (एसीबी) गोविन्द गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पुश्तैनी जमीन के तकासमा (बंटवारा/सीमांकन) कार्य के बदले आरोपी निरीक्षक अनिल कुमार 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगकर दबाव बना रहा था। एसीबी द्वारा शिकायत का सत्यापन करवाया गया, जिसमें भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई।

SDO के नाम पर भी मांगी थी घूस

एसीबी के सत्यापन के दौरान सामने आया कि आरोपी ने अंततः 4 लाख रुपए में काम करने का सौदा तय किया था। इसमें आरोपी निरीक्षक ने 1 लाख रुपए खुद के लिए और 3 लाख रुपए उपखण्ड अधिकारी (SDO) जयपुर-प्रथम के नाम पर मांगे थे। शुक्रवार को जब परिवादी रिश्वत की बकाया राशि 3.80 लाख रुपए लेकर पहुंचा, तो पूर्व से जाल बिछाकर बैठी एसीबी टीम ने उसे दबोच लिया।

आरोपी के ठिकानों पर सर्च जारी

ट्रैप की कार्रवाई के तुरंत बाद एसीबी की टीमों ने आरोपी अनिल कुमार के कार्यालय और निवास स्थान पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। ब्यूरो इस बात की भी गहनता से जांच कर रहा है कि इस रिश्वत कांड में अन्य किन अधिकारियों की संलिप्तता है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story