अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही, 20 डम्फर, 20 ट्रेक्टर, 1 जेसीबी जब्त, 6 गिरफ्तार

अलवर । अलवर जिले में अवैध खनन,निर्गमन,भण्डारण के विरूद्व चलाये गये अभियान के दौरान पुलिस टीम की अभियान के तहत ईलाका थाना में पुलिस ने खनन विभाग, परिवहन विभाग व वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यवाही की गई। इस दौरान टहला, उद्योग नगर, गोविंदगढ, सदर, नौगांवा, अरावली विहार,मालाखेडा, वैषाली नगर, विजय मंदिर, रैणी, प्रतापगढ, कोतवाली, खेडली, राजगढ थाना क्षेत्र में कार्यवाही की गई। इस दौरान 20 डम्फर, 20 ट्रेक्टर, 1 जेसीबी जब्त करते हुए 8 प्रकरर्ण दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टहला थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी के 3 ट्रेक्टर-ट्रोली को जब्त कर 3 प्रकरण दर्ज करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में मोहरसिंह पुत्र रामप्रताप गुर्जर, निवासी नामोला पुलिस थाना टहला, शिवराम पुत्र कन्हैयालाल मीना, निवासी लाड्या का गुवाडा थाना टहला एवं विजयराम पुत्र कल्लुराम मीना, निवासी लाड्या का गुवाडा पुलिस थाना टहला जिला अलवर को गिरफ्तार किया गया।
