कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की छापेमारी, सरूपगंज की फैक्ट्री में मिला करोड़ों का नकली बायोडीजल

कृषि मंत्री किरोड़ीलाल ने बुधवार को सरूपगंज स्थित एक बायोडीजल फैक्ट्री पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान इकाई परिसर में भारी मात्रा में नकली बायोडीजल मिला है। आवश्यक कारवाई के बाद इसे सारा डीजल जब्त कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान टैक्स चोरी से जुड़ी विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं सामने आई हैं। इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है। उधर, अचानक की गई इस कारवाई से हड़कंप मच गया है।
कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा बुधवार शाम को अचानक सरूपगंज के रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित कोटियार्क इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड पर दबिश दी। इस दौरान वहां भारी मात्रा नकली बायोडीजल मिला। इसे डीजल बताकर बाजार में बेचा जा रहा था। आवश्यक कार्रवाई के बाद नकली बायोडीजल को जब्त कर लिया गया है। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दस्तावेज जब्त करने और विस्तृत जांच के निर्देश दिए। फैक्ट्री बिना उचित लाइसेंस और गुणवत्ता प्रमाणन के बायोडीजल का निर्माण कर रही थी। जिसे बाजार में डीजल बताकर बेचा जा रहा था। इस दौरान उनका कहना ताज कि इकाई से जुड़ा एक व्यक्ति अकेले 307 करोड़ रुपये का घोटाला कर चुका है। ऐसे करीब एक दर्जन से ज्यादा इकाईयां इस पूरे नेटवर्क में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक फैक्ट्री का मामला नहीं, बल्कि पूरे राज्य में चल रहे बड़े रैकेट की एक कड़ी हो सकती है।
