मां के नाम पर पेड़ लगाना न केवल हमारी मां का सम्मान, बल्कि धरती की रक्षा भी करेगा

बिजयनगर। भाजपा मण्डल द्वारा सभी शक्ति केन्द्रो पर मन की बात के 111ऐपीसोड को जनता को दिखाया गया। मन की बात कार्यक्रम मे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियो को सम्बोधित करते हुए कहा मै आज देशवासियों को धन्यवाद भी करता हूँ कि उन्होंने हमारे संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर अपना अटूट विश्वास दोहराया है | 24 का चुनाव, दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था | दुनिया के किसी भी देश में इतना बड़ा चुनाव कभी नहीं हुआ जिसमें, 65 करोड़ लोगों ने वोट डाले हैं | मैं चुनाव आयोग और मतदान की प्रक्रिया से जुड़े हर व्यक्ति को इसके लिए बधाई देता हूँ | माँ, हर दुख सहकर भी अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है | हर माँ अपने बच्चे पर हर स्नेह लुटाती है | जन्मदात्री माँ का ये प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है जिसे कोई चुका नहीं सकता | मैं सोच रहा था,हम माँ को कुछ दे तो सकते नहीं,लेकिन और कुछ कर सकते हैं क्या इसी सोच में से इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, इस अभियान का नाम है ‘एक पेड़ माँ के नाम’ मैंने भी एक पेड़ अपनी माँ के नाम लगाया है | मैंने सभी देशवासियों से, दुनिया के सभी देशों के लोगों से ये अपील की है कि अपनी माँ के साथ मिलकर, या उनके नाम पर, एक पेड़ जरूर लगाएं।

इस मौके पर भाजापा मण्डल अध्यक्ष अनिल बोहरा, आशीष साड, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष, OBC मोर्चा जिला अध्यक्ष कैलाश गुर्जर भाजपा जिला आईटी संयोजक ज्ञानचन्द प्रजापत, पार्षद मनीष वैष्णव, मनोहर कोगटा, राजकुमार आसवानी, महेश रांका, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष सतीश ओझा, पूर्व मण्डल महामंत्री अमित लोढा, प्रदीप सिंह भदौरिया, मिडिया संयोजक सुरेश रामचन्दनी, रूपचन्द रामनानी, अक्षत जैन, सुनिल लोढा, सुनिल तातेड, अशोक अग्रवाल, पीरू साहू, दीनदयाल, समीर, सत्यनारायण सिंगल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा मण्डल के सभी पाँच शक्ति केन्द्र क्रमश राजनगर मे भरत शर्मा शिव राज वैष्णव, विक्रम सिंह, भगवान सिंह, ओम प्रकाश यादव, गजेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, कुबेर सिंह मे भगवान दास व प्रियंका शर्मा जनता कॉलोनी पर चित्रा टेलर जिला, महामंत्री कृष्णा शर्मा ,मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा किरण दमामी आदि महिला कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

Next Story