भीलवाड़ा में छठ पूजा की धूम, बाजारों में उमड़ी भीड़


भीलवाड़ा। छठ महापर्व को लेकर शहर में भक्ति और उल्लास का माहौल है। पूर्वांचल मूल के लोग पारंपरिक श्रद्धा के साथ इस लोकपर्व की तैयारी में जुटे हैं। नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत हो चुकी है, और अब सूर्योपासना के पवित्र अर्घ्य दान की तैयारियां जोरों पर हैं।

शहर के मुख्य घाटों और पूजा स्थलों पर सफाई और सजावट का काम चल रहा है। बाजारों में पूजन सामग्री, सुप, टोकरी, नारियल, फल और सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।

व्यापारी भानु कुमार ने बताया कि भीलवाड़ा में बड़ी संख्या में पूर्वांचल निवासी रहते हैं, जो छठ पर्व को पूरे उत्साह और आस्था के साथ मनाते हैं। पर्व नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है और लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

महिलाएं सूर्य देव की आराधना के लिए विशेष तैयारी कर रही हैं। आने वाले दिनों में घाटों पर छठी मैया के गीतों की गूंज और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा।

Next Story