महिला वनडे वर्ल्ड में भारत की लगातार तीसरी हार, सेमीफाइनल में हुई इंग्लैंड की एंट्री

महिला वनडे वर्ल्ड में भारत की लगातार तीसरी हार, सेमीफाइनल में हुई इंग्लैंड की एंट्री
X

अयोध्या। कहि न जाइ कछु नगर बिभूती, जनु एतनिअ बिरंचि करतूती। सब बिधि सब पुर लोग सुखारी, रामचंद मुख चंदु निहारी॥

रामनगरी में रविवार की सांझ एक बार फिर अद्भुत, अलौकिक, अविस्मरणीय...कल्पनातीत सौंदर्य दिखा। दीपोत्सव-2025 में 26,17,215 (26 लाख, 17 हजार, 215) दीपों से जगमगाती रामनगरी को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर जिसने भी देखा, अपलक निहारता ही रह गया। प्रभु श्रीराम की अपनी नगरी अयोध्या के वासी हों, भारत के अनेक राज्यों से आए श्रद्धालु या फिर दुनिया के कोने-कोने से आए पर्यटक, सभी अवधपुरी के कण-कण, रज-रज में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की छवि को हृदय में बसाए थे। हर दिशा में श्रीराम, जय राम, जय जय राम गुंजायमान रहा। अवधपुरी में रविवार को दीपोत्सव एक बार फिर अविस्मरणीय हो गया। हर श्रद्धालु के मन की उमंगें हिलोरे ले रही थीं, क्योंकि अब तक नौवीं और 500 वर्ष पश्चात 22 जनवरी 2024 को अपने भव्य महल में विराजमान होने के उपरांत प्रभु के चरणों में दूसरी बार 'समूचे भारत' ने दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया।



सहज आह्लाद के साथ आत्मीयता के भावों को संजोए हुए आराध्य प्रभु के प्रति आस्था निवेदित करते हुए सरयू तीरे (राम की पैड़ी) जल रहे दीपों के बीच निहाल श्रद्धालुओं के हर्ष और उमंग की अनुभूति महसूस हो रही थी। 'राम राम जय राजा राम' 'जय सिया राम' 'सियावर रामचन्द्र की जय' जयघोष के साथ सरयू की लहरों में उठती तरंगें देख ऐसा लगा कि मानो सरयू मैया भी 'अपने राम' की जयकार कर रही हों। समूची अवधपुरी को सजाया गया था। अयोध्या के मंदिरों, छोटी गलियों से लेकर मुख्य मार्गों, सभी सरकारी, धार्मिक भवनों पर तो आकर्षक लाइटिंग की गई थी। नगरवासियों ने भी अपने राम के लिए घरों में दीप जलाए।

योगी सरकार ने राम के चरणों में फिर बनाए दो नए रिकॉर्ड

योगी सरकार ने रामनगरी में रविवार को अपना पुराना सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया। योगी सरकार के नौवें दीपोत्सव में अयोध्या ने फिर से दो नए रिकॉर्ड बनाए। दीपोत्सव 2025 में 26,17,215 (26 लाख, 17 हजार 215) दीप प्रज्ज्वलित किए गए। वहीं दूसरा रिकॉर्ड सरयू मैया की आरती का रहा, जहां एक साथ 2128 वेदाचार्यों, अर्चकों व साधकों ने सरयू मैया की आरती की। ड्रोन से की गई दीपों की गणना के उपरांत दीपोत्सव ने नया कीर्तिमान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि की तरफ से हुई घोषणा के दौरान ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभिभूत हो गए। एक तरफ उनके चेहरे पर मुस्कान थी तो दूसरी तरफ दोनों हाथ उठाकर संतुष्टि व खुशी का भाव। योगी की यह भाव-भंगिमा देख हर कोई आह्लादित हो उठा।

Tags

Next Story