नांदसी , रि-पोलिंग में भी उपजा विवाद, समझाइश के बाद हुआ 68.66 प्रतिशत मतदान

नांदसी , रि-पोलिंग में भी उपजा विवाद, समझाइश के बाद हुआ 68.66 प्रतिशत मतदान

लोकसभा आम चुनाव (पुनर्मतदान) 2024 के अंतर्गत अजमेर लोकसभा क्षेत्र के नांदसी मतदान केंद्र क्रमांक 195 पर 68.66 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बूथ पर गुरुवार को दोबारा मतदान के दौरान भी विवाद देखने को मिला। यहां मतदाता सूची में नाम न होने के बाद भी कुछ लोग घुसने की कोशिश करने लगे। इस पर पुलिस ने लोगों ने रोका। इसके बाद बहसबाजी शुरू हो गई। पुलिस ने समझाइश के बाद युवकों हटाया।गुप्ता ने बताया कि पुनर्मतदान वाले बूथ का निर्वाचन आयोग के द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों ने अवलोकन किया। सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक के. मंजूलक्ष्मी तथा पुलिस चुनाव पर्यवेक्षक डी.नरसिम्हा किशोर ने मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया।

इस बूथ पर 753 मतदाता हैं। गत 26 अप्रैल को इस बूथ पर 753 में से 395 वोट पडे़ थे। 26 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान के बाद जब कर्मी ईवीएम जमा कराने जा रहे थे तब इस बूथ से संबंधित कागजात और सामग्री गुम हो गई थी। इसी कारण से चुनाव आयोग को यहां दोबारा से मतदान कराना पड़ रहा है।

Read MoreRead Less
Next Story