अजमेर में स्वाभिमान भोज रसोई की पहली वर्षगांठ, एक रुपए में डेढ़ लाख लोगों को मिला भोजन

अजमेर |समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था जवाहर फाउंडेशन के द्वारा अजमेर स्थित संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल के ओपीडी ब्लॉक के निकट गत 22 फरवरी 2025 को स्वाभिमान भोज रसोई की स्थापना की गई। इस रसोई का उद्घाटन राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवयानी ने किया था ।
फाउंडेशन के प्रभारी एवं एलएनजे ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा ने बताया स्वाभिमान भोज का उद्देश्य जरूरतमंद, निर्धन, असहाय, निशक्तजन ,महिलाएं ,बच्चे और अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजन को लाभ पहुंचने के उद्देश्य से शुरू की गई ।
गत 1 वर्षों में अब तक डेढ़ लाख लोगों को यहां थाली परोसी जा चुकी है ।स्वाभिमान भोज रसोई में भोजन *मात्र एक रुपए में* उपलब्ध कराई जाती है जो अस्पताल में आए पहले से परेशान मरीज और उनके परिजनों को किसी वरदान से कम नहीं लगता।
रसोई पर आने पर लोग एक रुपए में भोजन की उपलब्धता देखकर आश्चर्यचकित होते हैं। स्वाभिमान भोज रसोई उद्योगपति एवं समाजसेवी *रिजु झुनझुनवाला के द्वारा शुरू की गई एक सामाजिक पहल है*
इस अवसर पर जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रिजु झुनझुनवाला ने सभी रसोई में काम करने वाले परिजनों को धन्यवाद व्यापित किया और उन्हें निरंतर इसी प्रकार समाज सेवा में लगे रहने का आग्रह किया ।
जवाहर फाउंडेशन के अजमेर दक्षिण क्षेत्र के प्रभारी महेश चौहान के नेतृत्व में आज स्वाभिमान भोज रसोई प्रांगण में के काटकर *प्रथम वर्षगांठ* मनाई गई इस अवसर पर साज सजावट से रसोई की रूपरेखा देखने योग्य बन रही थी ।
गौरतलाब है कि गत 3 वर्षों से अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की दुआ मार्केट अलवर गेट पर दूसरी स्वाभिमान भोज रसोई संचालित है इसमें लगभग 300 लोग प्रतिदिन लाभान्वित हो रहे हैं। इस स्थान पर भी हजारों लोगों को भोजन उपलब्ध कराई जा चुकी है।
इस अवसर पर रसोई संचालिका ध्रुविका सिसोदिया, हेमराज सिसोदिया, विजयलक्ष्मी सिसोदिया, लोकेश चौहान , शुभम गर्ग मनोज,अनिकेत एवं रसोई में कार्यरत महिला कर्मचारी मौजूद थी
