विद्युत विभाग का एस ई बाबूलाल रिश्वत की राशि सहित गिरफ्तार,ए सीबी की बड़ी कार्रवाई

अजमेर अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) के अधीक्षण अभियंता बाबूलाल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के दल ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में
परिवादी ने एसीबी को शिकायत दी थी। संबंधित फर्म को जारी किए गए वर्क ऑर्डर के भुगतान के बदले आरोपी अधिकारी बाबूलाल बराबर रिश्वत की मांग कर रहा था। और परेशान कर उसे धमका रहा था कि रुपए नहीं देने तक वह उसका कार्य नहीं करेगा।
शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई और
तय योजना के तहत आरोपी को 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि दी गई। रकम लेकर आरोपी बाबूलाल ने स्वीकार करते ही एसीबी टीम ने उसे पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि कुल 2 लाख रुपये की रिश्वत मांग की गई थी, जिसमें से प्रथम किश्त के रूप में 50 हजार रुपये लिए गए
एसीबी टीम ने मौके से रिश्वत की राशि बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आवास व अन्य ठिकानों की जांच भी की जा रही है।
