वन रक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

वन रक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
X

राजस्थान में वनरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 के पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने सरकारी कर्मचारी गोविंद तेतरवाल को बांसवाड़ा से गिरफ्तार किया है। उसे पूछताछ के लिए जयपुर ले जाया गया है।

एसओजी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानी शंकर ने बताया कि वनरक्षक भर्ती से संबंधित प्रकरण सबसे पहले बांसवाड़ा के राजतालाब थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। शुरू में इसकी जांच स्थानीय पुलिस कर रही थी, लेकिन पेपर लीक के तथ्य सामने आने के बाद मामला एसओजी को सौंपा गया। एसओजी की जांच में सामने आया कि पेपर लीक का मास्टरमाइंड जबराराम जाट था। गोविंद तेतरवाल, जो कि जोधपुर में वाणिज्य कर विभाग में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत था, 2013 से जबराराम के संपर्क में था।

Next Story