जैसलमेर बस हादसे में एक और मौत, अब तक 26 लोगों की गई जान

जैसलमेर बस हादसे में एक और मौत, अब तक 26 लोगों की गई जान
X

जैसलमेर। जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर **26 हो गई है।** मंगलवार को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती एक और घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान जैसलमेर जिले के **लाठी गांव निवासी 22 वर्षीय ओमाराम भील** के रूप में हुई है। हादसे के दौरान ओमाराम गंभीर रूप से झुलस गया था, जिसके बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया था। वह पिछले कई दिनों से महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती था।

डॉक्टरों के अनुसार, ओमाराम के शरीर का बड़ा हिस्सा आग से झुलस गया था और उसकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

गौरतलब है कि जैसलमेर बस हादसे में कई यात्री अब भी **जोधपुर और जैसलमेर के अस्पतालों में भर्ती** हैं, जिनका उपचार जारी है। हादसे के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

Next Story