जयपुर–किशनगढ़ एनएच-48 के छह लेन उन्नयन को मिली मंजूरी, 910.90 करोड़ रुपए होंगे खर्च

जयपुर–किशनगढ़ एनएच-48 के छह लेन उन्नयन को मिली मंजूरी, 910.90 करोड़ रुपए होंगे खर्च
X

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर–किशनगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के 89.785 किलोमीटर लंबे खंड के छह लेन उन्नयन को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। इस परियोजना पर 910.90 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल हाईवे 48 के जयपुर–किशनगढ़ खंड के उन्नयन के तहत सड़क को छह लेन में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही परियोजना में फ्लाईओवर और सर्विस रोड का निर्माण भी शामिल है, जिससे इस मार्ग पर यातायात और अधिक सुगम होगा और यात्रा समय लगभग आधा रह जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय डबल इंजन सरकार की कार्यशैली और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जो राजस्थान के लोगों को लगातार नई सौगातें दे रही है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना से प्रदेश में सड़क अवसंरचना मजबूत होगी और जयपुर व अजमेर क्षेत्र के बीच यातायात को बड़ी राहत मिलेगी।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान के Jaipur और Ajmer जिलों के बीच स्थित जयपुर–किशनगढ़ (89.785 किमी) खंड को छह लेन में अपग्रेड करने के लिए 910.90 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना में फ्लाईओवर और सर्विस रोड का निर्माण भी किया जाएगा।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - [email protected]

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Next Story