बाबा श्याम का दो दिवसीय एकादशी द्वादशी का मासिक मेला शुरू
सीकर |प्रसिद्ध बाबा श्याम की नगरी खाटू श्याम जी में बाबा श्याम का दो दिवसीय एकादशी द्वादशी का मासिक मेला शुरू होते ही देश के कोने कोने से बाबा के दरबार में बाबा श्याम के श्रद्धालु श्याम प्रेमी बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। अलसुबह से मुख्य मेला ग्राउंड में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा जो बाबा श्याम के जयकारों से मंदिर परिसर हो रहा गुंजायमान होते हुए मंदिर प्रांगण में दर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। लखदातार बाबा का विभिन्न रंगीन फूलों से किया मनमोहक श्रृंगार किया गया।सजे धजे बाबा श्याम के दर्शन कर रहे दुआएं और मन्नत का नारियल बांधकर बाबा से अरदास कर रहे हैं। श्री श्याम मंदिर कमेटी के द्वारा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मेडीकल और पानी की समुचित व्यवस्था की गई है। एकादशी पर 14 लंबी लाइनों से बाबा के भक्ति कर रहे हैं दर्शन। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रींगस दीपक गर्ग पुलिस डीवाईएसपी आनंद राव के नेतृत्व में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जाता तैनात किया गया है ओर सुरक्षा व्यवस्था में मंदिर कमेटी के गार्ड मंदिर में व्यवस्था संभाले हुए हैं।
