बारां: अंता विधानसभा उपचुनाव में सुबह 10 बजे तक 14.09 फीसदी वोटिंग

बारां जिले की **अंता विधानसभा सीट** पर उपचुनाव के लिए आज मतदान चल रहा है। विशेष रूप से फर्स्ट टाइम वोटरों में मतदान को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है।सुबह 10 बजे तक 14.09 फीसदी वोटिंग हुई हे
अंता विधानसभा में कुल **15 प्रत्याशी** मैदान में हैं। प्रमुख प्रत्याशियों में **भाजपा से मोरपाल सुमन** और **कांग्रेस से प्रमोद जैन भाया** शामिल हैं। वहीं, निर्दलीय **नरेश मीणा** के कारण मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है।
चुनाव आयोग ने **2,27,563 मतदाताओं** के लिए **268 मतदान केंद्र** बनाए हैं। सभी मतदान दलों के साथ **पुलिस बल** की तैनाती की गई है। संवेदनशील और क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर **केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF)** के जवान भी तैनात हैं।
मतदान आज शाम **6 बजे तक** जारी रहेगा। इसके बाद सभी EVM मशीनें **बारां स्थित स्ट्रॉन्ग रूम** में सुरक्षित रखी जाएंगी।
**वोटिंग प्रतिशत (सुबह 9 बजे तक):** 5.26%
बीजेपी प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने तिसाया गांव स्थित पोलिंग बूथ 237 पर जाकर मतदान किया।दो मतदान केंद्रों पर रुका मतदान
बालूंदा गांव के मतदान केंद्र संख्या 84 पर 184 वोट डालने के बाद ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आने से मतदान रुक गया है। केंद्र पर नई ईवीएम मशीन मंगवाई गई है। वहीं भाग संख्या 209 में वीवीपेट मशीन में गड़बड़ी के कारण 30 मिनट तक मतदान रुका रहा। तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद फिर वोटिंग शुरु हुई।
वोट करने के बाद बीजेपी प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने कहा- जनता पलक-पांवड़े बिछाकर बैठी है। यह ऐतिहासिक चुनाव होने वाला है। मेरी शैली में कोई बदलाव नहीं आएगा। जनता निश्चित ही मुझे चुनाव जिताएगी।
