बाड़मेर: विंड मिल लगाने का विरोध, किसान ने पेट्रोल डालकर सुसाइड का प्रयास किया, गुस्साए ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को पीटा

बाड़मेर: विंड मिल लगाने का विरोध, किसान ने पेट्रोल डालकर सुसाइड का प्रयास किया, गुस्साए ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को पीटा
X


बाड़मेर । राजस्थान के बाड़मेर जिले में शिव थाना क्षेत्र के मौखाब गांव में शनिवार शाम एक बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। खेत में पवन चक्की (विंड मिल) लगाने के विरोध में एक किसान ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद साथी किसानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया।

इस घटना के बाद किसान और ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने मौके पर मौजूद स्टर्लिंग एंड विल्सन (Sterling & Wilson) कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। गुस्साए किसानों ने अधिकारियों को थप्पड़ मारे और हाथापाई की, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। घटना आज शाम करीब साढ़े 4 बजे की है।

पुलिस का बयान:

शिव थानाधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि कंपनी अधिकारियों और किसानों के बीच खेत में विंड मिल लगाने के लिए 'गाड़ी' (ट्रेलर) ले जाने को लेकर बहसबाजी हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। थानाधिकारी ने कहा कि कंपनी के लोग पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने आए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

किसानों का आरोप: बिना परमिशन खेतों में काम

किसानों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन जिला कलेक्टर से मिली अनुमति की अनदेखी कर रहा है। कंपनी वांकल पावर एलएलपी (Wankal Power LLP) के जरिए बाड़मेर के शिव इलाके के मौखाब कला, रामदेव नगर, भीयाड़, बलाई और बीसूकला गांव में सोलर और विंड एनर्जी का काम कर रही है। किसानों का कहना है कि कंपनी बिना परमिशन उनके खेतों में विंड मिल लगाने की तैयारी कर रही है और पक्की सड़क बनाने का प्रयास कर रही है, जिस पर कोई अनुमति नहीं दी गई थी।

14 मार्च को भी हुआ था विवाद

मौखाब गांव में पक्की सड़क निर्माण को लेकर 14 मार्च को भी विवाद हुआ था। तब किसानों के भारी विरोध को देखते हुए कंपनी ने सड़क निर्माण का काम रोक दिया था। शनिवार को जब कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर और कर्मचारी विंड मिल के पंखे ट्रेलर में लोड करके गांव पहुंचे, तो विवाद फिर से भड़क गया।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455।

bhilwarahalchal.com

Next Story