सालवी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

सालवी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न
X

भीम सालवी समाज महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को पाटिया स्थित लोक देवता बाबा राम मन्दिर प्रांगण में आयोजित हुआ। समारोह के प्रारम्भ में सभी अतिथियों ने लोक देवाता बाबा राम देव एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डा भीम राव अम्बेडकर की मूर्ती एवं छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। जिसके बाद सभी अतिथियों का पुष्पहार एवं साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। माध्यमिक केन्द्रीय एवं अन्य राज्यों के शिक्षा बोर्ड से दसवी बारवी में 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले जवाहर नवोदय सैनिक स्कूल में चयनित राज्य सरकार में विभिन्न पदों पर राजकीय सेवाओं में नियुक्ति प्राप्त करने वाले नीट आईटी आईआईएम आदि में चयनित 200 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

राजकीय सेवाओं के अलावा व्यापार भी करे फोकस: सालवी

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सालवी समाज के यंग आईकन राजस्थान पुलिस में हेड कांस्टेबल डालू राम सालवी ने कहा कि आज हमारे समाज के युवा प्रदेश सहित देश भर में राज्य एवं केन्द्रीय सेवाओं में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। परन्तु हमें आज के परिपेक्ष्य में व्यापार में भी अच्छे प्रयास करने चाहिए। सभी राजकीय सेवाओं में नहीं जा सकते। हमें अपनी क्षमता योग्यता के अनुसार व्यापार एवं राजनीति में भी भाग्य आजमाना चाहिए। इस दौरान सेनि सहायक अभियन्ता वेणा राम नागर ने बच्चो को बेहतर शिक्षण प्रबंधन के गुर बताए। समारोह को पूर्व महासभा अध्यक्ष प्रकाश नागर सरपंच राकेश बुनकर युवा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार शिक्षाविद डाऊ राम बुनकर सुरेश मेमात सहित विभिन्न बक्ताओ ने सम्बोधित किया। समारोह में विभिन्न राजकीय सेवाओं में नवनियुक्त अधिकारियो एवं कर्मचारियों सहित सेवानिवृत कार्मिको का भी सम्मान किया गया।

ये रहे मौजूद

समारोह में पूर्व जिला प्रमुख प्रवेश कुमार सालवी सालवी समाज संघ के जिलाध्यक्ष वेणा राम नागर जेठा राम कतिरिया सरपंच राकेश बुनकर विनीता सालवी भामाशाह भोजा राम सालवी धनराज बानियात हजारी लाल आर्य अमृत नागर एईएन यशोदा नागर चेतन सालवी पूरण सालवी पदमा राम हेमन्त कुमार धनराज चानिया वीरेन्द्र बडोला मिनाक्षी आर्य गीता सालवी अध्यक्ष अशोक कुमार ब्यावर महासभा के अर्जुन दुखाडिया हजारी लाल भाटी अरूण कुमार बडोला सहित सैकड़ो समाजजन एवं युवा प्रतिभाए मौजूद थे।

Next Story