ट्रक में बनाए गुप्त बॉक्स से हो रही थी डोडा पोस्त की तस्करी, सदर थाना पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रक में बनाए गुप्त बॉक्स से हो रही थी डोडा पोस्त की तस्करी, सदर थाना पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
X


ब्यावर । ब्यावर में सदर थाना पुलिस ने एक कार्रवाई करते हुए ट्रक में सीक्रेट चैम्बर बनाकर की जा रही डोडा-पोस्त की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 454 किलो 850 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त जब्त किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई जा रही है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस के अनुसार 8 फरवरी की देर शाम एक गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर रानी बाग रिसोर्ट के पास ब्यावर हाईवे पर एक ट्रक को रोका गया। प्रारंभिक जांच में ट्रक खाली प्रतीत हो रहा था, क्योंकि उसकी ट्रॉली में उसी आकार की चद्दर लगाकर वेल्डिंग की गई थी। संदेह होने पर जब गहनता से जांच की गई, तो ट्रक की चेसिस के ऊपर टूल बॉक्स में बॉडी के नीचे बनाए गए गुप्त चैम्बर में डोडा-पोस्त से भरे 30 प्लास्टिक के कट्टे मिले।

जब्त किए गए डोडा-पोस्त का कुल वजन 454 किलो 850 ग्राम पाया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी चम्पालाल जाट पुत्र खेताराम, निवासी ग्राम भुणिया, थाना धनाउ, तहसील सेड़वा, जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

Next Story