सिंह नवयुवक मण्डल प्रदेश संयोजक नियुक्त

भीम राजस्थान रावत राजपूत महासभा के प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पंवार ने विभिन्न पदों पर नियुक्तिया प्रदान की है। जिसके तहत शहर के सामाजिक कार्यकर्ता भगवत सिंह चौहान को नवयुवक मण्डल का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि भगवत सिंह चौहान मगरा क्षेत्र के युवाओं के शैक्षिक सामाजिक बौद्धिक विकास सहित समाजोत्थान को लेकर कई वर्षाे से कार्य कर रहे है। रावत समाज के युवाओं को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सहित नवीन रोजगारपकर शिक्षा प्रणाली नवीन रोजगारो के उभरते हुए अवसर युवाओं में नशावृति से छुटकारा व्यापार में भविष्य संवर्धन सामाजिक कुरीतियों को त्यागने सहित विभिन्न कार्य कर रहे है। महासभा प्रदेशाध्यक्ष द्वारा शहर के ही लोकेश सिंह चौहान को नवयुवक मण्डल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी है। चौहान के संयोजक नियुक्त होने पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह चौहान गोपाल सिंह पी.टी.आई पाली शाखा सभाध्यक्ष देवी सिंह भीलवाड़ा शाखा सभाध्यक्ष वैण सिंह लाखन सिंह माल सिंह सुजावत समाज अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पूर्व पार्षद रघुवीर सिंह पप्पु सिंह नरेंद्र सिंह पूर्व कॉलेज अध्यक्ष जसवंत सिंह पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गोविन्द सिंह ने हर्ष व्यक्त किया एवं शुभकामनाए दीं।