पूजन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, दूल्हा-दुल्हन समेत 16 घायल

पूजन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, दूल्हा-दुल्हन समेत 16 घायल
X


पाली। पाली जिले के देवली कलां गांव में शनिवार को शादी की खुशियां उस वक्त हड़कंप में बदल गईं, जब पूजन कर रहे नवविवाहित जोड़े और उनके परिजनों पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना में दूल्हा-दुल्हन सहित परिवार के 16 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

धुएं से भड़कीं मधुमक्खियां

जानकारी के अनुसार, नवविवाहित दंपती शनिवार को परिवार के सदस्यों के साथ घर के पास ही एक पेड़ के नीचे कुलदेवता या लोकदेवता का पूजन कर रहे थे। पूजन के दौरान जलाई गई ज्योत और अगरबत्ती का धुआं पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंच गया। धुएं से विचलित होकर मधुमक्खियों ने झुंड बनाकर नीचे मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

ये हुए घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

मधुमक्खियों के हमले में मंजू (22), लक्ष्मी (17), ललित (30), प्रकाश (32), आरुषि (1), लक्षिता (5), दलजीत (29), बलदेव (18), राहुल (19), विनोद (25), पूजा (23), सरला (40), ममता (21), सुमेर (13), माया (22) और गुड़ी (22) घायल हो गए। घायलों में 1 साल की मासूम आरुषि और 5 साल की लक्षिता भी शामिल हैं। सभी को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455

Tags

Next Story