मुख्यमंत्री भजनलाल ने किया योग

मुख्यमंत्री  भजनलाल ने किया योग
X


जयपुर ) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ( 21 जून) से पूर्व बुधवार सुबह यहां योग किया।

श्री शर्मा ने सुबह मुख्यमंत्री निवास पर योग किया। योग दिवस से पूर्व योग साधकों, बच्चों और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने भी योग अभ्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संदेश दिया कि सभी नियमित रूप से योग करें। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजनों में सभी बढ़ चढ़कर भाग लें।योग दिवस से पहले भारतीय जनता पार्टी प्रदेश स्तर पर व्यापक योग कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू करने जा रही है। इस संबंध में भाजपा के प्रदेश महामंत्री और भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने मंगलवार को जयपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 19 और 20 जून को प्रदेश के 44 जिलों और 1137 मंडलों में 1500 से अधिक स्थानों पर योग सत्र आयोजित किए जाएंगे।

Tags

Next Story