बिजयनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर चोर पुलिस गिरफ्त में 9 मोटरसाइकिल बरामद की

बिजयनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर चोर पुलिस गिरफ्त में 9 मोटरसाइकिल बरामद की
X

बिजयनगर ब्यावर बिजयनगर पुलिस थानाधिकारी करणसिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर 9 मोटरसाइकिल बरामद कर अर्न्तराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।

थानाधिकारी करणसिंह ने बताया अनुसार प्राथी राजनगर निवासी नरेश कुमार जांगिड़ ने बिजयनगर थाने में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई की बरल रोड़ स्थित मेवाड़ा फार्म हाउस पर विवाह कार्यक्रम में व्यस्त रहने के दौरान मोटर साइकिल व एक अन्य मोटरसाइकिल अज्ञात बदमाशो ने दोनों मोटरसाइकिल चोरी करना बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर पुलिस के आलाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन कर सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर पहचान तेजू माली पर करवाई की पुलिस ने बदमाशान की तलाश आरम्भ की गई।अलग अलग जगह पर दबिश देकर चोरी करने वाले बदमाश तेजू माली के कब्जा प्रकरण से एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। अभियुक्त को पुलिस ने पूछताछ हेतु गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर पुलिस अभिरक्षा में रिमांड प्राप्त किया। पुलिस ने बदमाश तेजू माली से पूछताछ में अन्य जिलों से चोरी की गई और आठ मोटरसाइकिले बरामद की

मोटरसाइकिल बिजयनगर थाने , गुलाबपुरा, मसूदा सहित अन्य क्षेत्रों से चुराई गई कबूल किया। पुलिस द्बारा अनुसंधान जारी है। पुलिस टीम को मिली सफलता में थानाधिकारी करणसिंह खंगारोत,हैंड कांस्टेबल गोपीराम, कांस्टेबल बलवीरसिंह, मोहित सिंह, विजय सिंह, सुशील टोगस, नरेंद्र, प्रेमाराम, नीरज कुमार शामिल थे।

Next Story