अजमेर नगर निगम की बड़ी स्ट्राइक: यूडी टैक्स के लिए मृदंग सिनेमा और एसके सदन सीज

अजमेर नगर निगम की बड़ी स्ट्राइक: यूडी टैक्स के लिए मृदंग सिनेमा और एसके सदन सीज
X


अजमेर । नगर निगम ने यूडी टैक्स की बकाया राशि वसूली को लेकर गुरुवार को शहर में सख्त तेवर दिखाए। उपायुक्त विकास शाखा नीलू गुर्जर के निर्देश पर निगम की टीम ने चार अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की, जिसमें दो संपत्तियों को सीज कर दिया गया, जबकि दो अन्य मालिकों ने मौके पर ही भुगतान कर राहत पाई।

मृदंग सिनेमा और एसके सदन पर जड़ा ताला

निगम की टीम ने सबसे पहले नाका मदार स्थित एसके सदन पर कार्रवाई की। यहां पिछले चार वर्षों से करीब 2.25 लाख रुपये का टैक्स बकाया था, जिसके चलते संपत्ति को सीज कर दिया गया। इसी प्रकार, शहर के प्रसिद्ध मृदंग सिनेमा को भी निगम ने सीज किया है। सिनेमा मालिक ने पिछले दो सालों से लगभग 2 लाख रुपये का यूडी टैक्स जमा नहीं कराया था।

मौके पर वसूली: दो संपत्तियां सीज होने से बचीं

निगम की सख्ती देख राधा रानी गार्डन और बालाजी स्टोन के मालिकों ने कार्रवाई के दौरान ही बकाया टैक्स की राशि जमा करवा दी। इसके बाद टीम ने इन संपत्तियों को सीज नहीं करने का निर्णय लिया।

लक्ष्य की ओर बढ़ता निगम

गौरतलब है कि नगर निगम ने इस वित्तीय वर्ष में यूडी टैक्स वसूली के लिए 8 करोड़ 50 लाख रुपये का लक्ष्य रखा है, जिसमें से अब तक लगभग 5 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बकाया राशि जमा न कराने वाले अन्य बड़े डिफाल्टरों के खिलाफ भी आगामी दिनों में इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Next Story