उदयपुर 'वीडियो कांड' में बड़ा मोड़:: जांच अधिकारी बदले गए, 'उदयपुर फाइल्स' को लेकर गरमाई सियासत

जांच अधिकारी बदले गए, उदयपुर फाइल्स को लेकर गरमाई सियासत
X

उदयपुर। उदयपुर में भाजपा नेत्री के एआई (AI) निर्मित अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के सनसनीखेज मामले में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। विपक्ष के तीखे हमलों और पार्टी के भीतर बढ़ते अंदरूनी विरोध के बाद पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने मामले के जांच अधिकारी को बदल दिया है। अब इस हाई-प्रोफाइल केस की कमान एएसपी (हेडक्वार्टर) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा को सौंपी गई है।

विधानसभा में गूंजी 'उदयपुर फाइल्स' की गूंज

पिछले दिनों विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस मुद्दे को उठाते हुए इसे 'उदयपुर फाइल्स' करार दिया था। जूली ने दावा किया था कि यह मामला वैश्विक स्तर पर चर्चित 'एपस्टीन फाइल्स' से भी बड़ा है और उनके पास इसके पुख्ता दस्तावेज मौजूद हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांग की थी कि चाहे भाजपा के ही नेता क्यों न हों, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

निष्पक्ष जांच के लिए डीएसपी को हटाया

पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को जारी आदेश में गिर्वा डीएसपी गोपाल चंदेल को जांच से हटा दिया है। उनके स्थान पर आए गोपाल स्वरूप मेवाड़ा पूर्व में उदयपुर सिटी के एएसपी रह चुके हैं और उन्हें शहर की परिस्थितियों का गहरा अनुभव है। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने यह फैसला निष्पक्षता सुनिश्चित करने और पार्टी की छवि पर लग रहे सवालों को रोकने के लिए लिया है।

अधिवक्ता विशाल गुर्जर और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

नेता प्रतिपक्ष जूली और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि मुकदमे के दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आरोपी अधिवक्ता विशाल गुर्जर के घर पर तोड़फोड़ की और सीसीटीवी व डीवीआर जब्त किए। बेनीवाल ने दावा किया है कि इस मामले की 'सीडी' में सरकार और संगठन के कई बड़े चेहरों के शामिल होने की चर्चा है।

अब आगे क्या?

जांच अधिकारी बदलने के बाद अब एएसपी मेवाड़ा आरोपी विशाल गुर्जर से हुई पूछताछ, जब्त सबूतों और अब तक के डेवलपमेंट की फाइल अपने कब्जे में लेंगे। जांच अधिकारी के बदलते ही वीडियो कांड से जुड़े तथाकथित सफेदपोश नेताओं में हड़कंप मच गया है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story