राजस्थान में पिछले सात विधानसभा उपचुनावों में भाजपा ने जीती सर्वाधिक पांच सीटें

राजस्थान में पिछले सात विधानसभा उपचुनावों में भाजपा ने जीती सर्वाधिक पांच सीटें
X


जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद अब तक प्रदेश में सात उपचुनाव हो चुके हैं और उनमें सर्वाधिक पांच सीटें सत्तारुढ़ भाजपा ने जीती है और अब आगामी 11 नवंबर को बारां जिले में होने वाले अंता विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और मुख्य विपक्ष कांग्रेस की चुनावी प्रतिष्ठा फिर दांव पर लगी हैं।

भाजपा ने इस उपचुनाव में पिछले विधानसभा की तरह नया प्रत्याशी मोरपाल सुमन को चुनाव मैदान में उताकर चुनावी दांव खेला हैं जबकि कांग्रेस ने इस क्षेत्र से दो बार विधायक एवं मंत्री रहे प्रमोद कुमार जैन पर फिर भरोसा जताया हैं। हालांकि उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के कूद जाने से मुकाबला रोचक होने के आसार है।

Next Story