मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गोपाष्टमी पर सपत्नीक किया गौपूजन

X
By - vijay |30 Oct 2025 5:06 PM IST
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को गोपाष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर अपनी पत्नी के साथ गौपूजन किया। उन्होंने प्रदेश की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गौमाता का तिलक किया, पुष्प अर्पित किए, माला पहनाई और गुड़ खिलाकर श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने गौमाता को वस्त्र भी अर्पित किए।
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि गोपाष्टमी केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा और सनातन परंपरा की अमर धरोहर है। उन्होंने कहा कि गौमाता के प्रति श्रद्धा, सेवा और संरक्षण की भावना हमारे संस्कारों में गहराई से रची-बसी है। यह पर्व पशु सेवा, पर्यावरण संरक्षण और संवेदनशीलता का संदेश देता है।
Next Story
