बच्चों ने अनोखे अंदाज में मनाया रक्षाबंधन

बच्चों ने अनोखे अंदाज में मनाया रक्षाबंधन
X


गंगरार हलचल ,एम-टू नि:शुल्क शिक्षण अभियान के बच्चों ने अनोखे अंदाज में मनाया रक्षाबंधन,एम-टू नि:शुल्क शिक्षण अभियान के बच्चों ने आर.के. वाटिका में मानव श्रृंखला बनाकर रक्षाबंधन का पर्व खास अंदाज में मनाया। भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस त्योहार को बच्चों ने एकजुटता और आपसी स्नेह के भाव के साथ प्रस्तुत किया। यहां सभी बच्चे एक-दूसरे को भैया और दीदी कहकर संबोधित करते हैं, जिससे यह पर्व उनके लिए और भी खास बन जाता हैं। कार्यक्रम सुबह सात बजे से शुरू हुआ जिसमें सभी बच्चों ने मिलकर मानव श्रंखला बनाकर शिक्षा को समर्पित राखी बनाई और उसपर सभी बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधकर इस त्योहार को मनाया। यहाँ पर भाई बहन को उपहार स्वरूप कलम दी, ताकि पढ़ लिखकर सफलता की ओर अग्रसर हो । एम-टू के स्थापक मनोज मीना ने बताया कि यह अवसर बच्चों में भाईचारे, प्रेम और सामाजिक जुड़ाव की भावना को मजबूत करते हैं। इस बार उनके लगभग 3 हज़ार से अधिक राखियां बंधी जो कि संभवतः राजस्थान में सर्वाधिक हैं ।

Next Story