शर्मा बने गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवा अध्यक्ष

शर्मा बने गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवा अध्यक्ष

निम्बाहेड़ा। गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज निम्बाहेड़ा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरीश चंद्र शर्मा ने समाज के युवा कार्यकरिणी के अध्यक्ष पद पर वार्ड नम्बर 4 के पार्षद प्रतिनिधि संजय शर्मा को मनोनीत किया है। नगर के आदर्श कॉलोनी स्थित महर्षि गौतम आश्रम संस्थान में हुई बैठक में संस्थान के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने अध्यक्षीय सलाहकार मंडल संयोजक गणेश लाल पचारिया की देखरेख में नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरीश चन्द्र शर्मा को संस्थान का चार्ज सौंपा। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी के प्रमुख पदों पर महासचिव पद पर शशि कुमार उपाध्याय, कोषाध्यक्ष गोविंदराम शर्मा, सह कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा के साथ ही युवा अध्यक्ष पद पर संजय शर्मा, महिलाध्यक्ष पद पर लीला देवी उपाध्याय को नियुक्त किया।

Read MoreRead Less
Next Story